{"_id":"61b8d1ecdfc8a47aa8025ca2","slug":"food-served-to-the-accused-of-gang-rape-at-seri-manch-mandi-himachal-the-sp-ordered-an-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: सेरी मंच पर गैंगरेप के आरोपियों को धूप में बैठाकर खिलाया खाना, एसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सेरी मंच पर गैंगरेप के आरोपियों को धूप में बैठाकर खिलाया खाना, एसपी ने दिए जांच के आदेश
Wed, 15 Dec 2021 12:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:15 PM IST
सार
गैंगरेप के आरोपियों ने कोर्ट में पेशी के बाद आराम से भीड़भाड़ वाले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सेरी मंच पर मंगलवार दोपहर काफी समय तक धूप सेंकी और परिजन की ओर से परोसे गए तरह-तरह के पकवानों का आनंद लिया। पुलिस टीम इस दौरान आरोपियों के साथ बैठकर सब देखती रही।
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों को सेरी मंच पर खिलाया खाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगरेप के आरोपियों ने कोर्ट में पेशी के बाद आराम से भीड़भाड़ वाले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सेरी मंच पर मंगलवार दोपहर काफी समय तक धूप सेंकी और परिजन की ओर से परोसे गए तरह-तरह के पकवानों का आनंद लिया। पुलिस टीम इस दौरान आरोपियों के साथ बैठकर सब देखती रही।
विज्ञापन
आरोपियों पर इस तरह की पुलिस की दरियादिली चर्चा में आ गई और मामले की सूचना एसपी मंडी को पहुंच गई। एसपी मंडी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच की और ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर पूरे मामले में जांच बैठा दी है। एएसपी मंडी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और पूरे मामले की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर मांगी है। आरोपी सुंदरगनर गैंगरेप से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनकी मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को पुलिस टीम की ओर से भीड़भाड़ वाले सेरी मंच की सीढि़यों तक ले जाना और धूप सेंकने के लिए बैठाते हुए परिजनों की ओर से लजीज व्यंजन सौंपना, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया गया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम की ड्यूटी में कोताही सामने आई है, जांच के आदेश दे दिए हैं। एएसपी मंडी को जांच अधिकारी बनाया गया है। तीन दिन में मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।