{"_id":"605cbda2537c6f6a75244fd7","slug":"food-items-will-now-be-examined-on-the-spot-in-himachal-the-decision-was-taken-in-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब मौके पर होगी खाद्य वस्तुओं की जांच, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब मौके पर होगी खाद्य वस्तुओं की जांच, बैठक में हुआ फैसला
Fri, 26 Mar 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में अब खाद्य वस्तुओं की जांच मौके पर ही होगी। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय की प्रदेश सरकार के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। जिला अधिकारियों को खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए किट दी जाएगी। एक आधुनिक वैन की भी खरीद की जाएगी। इस वैन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों ले जाकर सैंपल भरकर गुणवत्ता की जांच होगी। लोगों को बेहतर गुणवत्ता की खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने की। उन्होंने निदेशालय की वित्तीय स्थिति के अलावा स्टाफ की कमी के बारे में चर्चा की। उन्होंने अफसरों को विश्वास दिलाया कि जरूरी पद भरे जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से खाद्य वस्तु विक्रेताओं को प्रशिक्षण देने की बात भी कही। इसके लिए जिला स्तर पर शिविर लगाने के लिए कहा गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश मेें खाद्य वस्तु विक्रेता लोगों को बासा भोजन और अन्य खाद्य वस्तुएं परोस देते हैं। इससे लोगों में फूड प्वाइजनिंग होने की शिकायतें आ रही हैं। सरकार को भी ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में सरकार ने मौके पर ही सैंपल की जांच करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन