फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Follow the orders of the govt, otherwise will be jail, Himachal Police issued advisory

सरकार के आदेशों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 22 Mar 2020 12:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Mar 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Follow the orders of the govt, otherwise will be jail, Himachal Police issued advisory
फाइल फोटो(हिमाचल पुलिस मुख्यालय) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना वायरस के दो मरीज सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि किसी भी नियम या आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। लोग नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। सरकार के आदेश न मानने पर पुलिस ने कांगड़ा के शाहपुर थाने में दुबई से आई पीड़िता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 269 में प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति गैर कानूनी या लापरवाही से ऐसा कोई कार्य करता है जिसे वह जानता है कि उससे किसी खतरनाक बीमारी के संक्रमण की संभावना हो तो उसे छह मास, जबकि अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 270 के अनुसार किसी खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने के लिए दो साल तक की कैद या जुर्माने या दोनों से दंडित करने का प्रावधान है। शर्मा ने कहा कि धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत दंड का प्रावधान है, जिसमें उल्लंघनकर्ता को 6 माह की सजा या 1000 रुपये जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता है।  

विज्ञापन

पुलिस ने बद्दी बैरियर से लौटाए पर्यटक और व्यापारी

वहीं, बद्दी बैरियर से पुलिस ने नाका लगाकर प्रदेश में प्रवेश करने वाली सभी पर्यटक गाड़ियों को वापस भेज दिया गया। इनमें कुछ पर्यटक बसें व छोटे वाहन शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से पुलिस टीम बद्दी बैरियर पर हर वाहन की चेकिंग कर रही थी। कुछ ऐसे व्यापारी भी वापस भेज दिए गए, जो बद्दी में कारोबार करते हैं। पर्यटक वाहनों से आ रहे यात्रियों से आधार कार्ड व रिहायशी प्रमाण पत्र जांचे गए।

हिमाचली लोगों को आने से नहीं रोका गया है। उधर, अतिरिक्त एसपी एनके शर्मा ने कहा कि बद्दी को आने वाले हर पर्यटक वाहन को रोककर उनसे पूरी जानकारी जुटाई गई। यदि कोई पर्यटक यहां आ रहा था तो उसे वापस भेजा गया है। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कोई भी पर्यटक हिमाचल के होटलों में नहीं रुक सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed