फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   flowers prices decline by eighty percent in mandi himachal

80 फीसदी लुढ़के फूलों के दाम, 10 हजार का बक्सा दो हजार में बेचने को किसान मजबूर

Tue, 09 Jun 2020 09:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर(मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Jun 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
flowers prices decline by eighty percent in mandi himachal
- फोटो : अमर उजाला

अपनी महक, रंग और ताजगी के लिए मशहूर सराजघाटी के फूल देश भर में सप्लाई होने शुरू हो गए हैं। इस बार कोरोना के चलते दामों में 80 फीसदी तक गिरावट आई है। 10 हजार वाला फूलों का बक्सा महज दो हजार में बेचने को फूल उत्पादक मजबूर हैं। इनके माथे पर चिंता की लकीरें हैं, लेकिन कुछ नहीं मिलने से बेहतर कम मिलना ही वर्तमान दौर में राहत भरी खबर है। सोमवार को बगस्याड़ से करीब ढाई माह के बाद पहली फूलों की खेप दिल्ली के लिए भेजी गई।

विज्ञापन


मालवाहक वाहन में अस्सी डब्बे फूलों के भेजे गए। इस अंतराल में कई पुष्प उत्पादक तैयार फूल फेंक चुके हैं। अकेले सराजघाटी में ही पुष्प उत्पादकों के करोड़ों डूब गए हैं। किसानों को पॉलीहाउस में तैयार फूल मवेशियों को खिलाने पड़े। कई बीघा जमीन पर लगे फूल नष्ट हो चुके हैं।  सराज वैली फ्लोरीकल्चर एसोसिएशन के प्रधान भूपेंद्र पाल ने बताया कि फूलों की डिमांड शुरू हो गई है और मंडी भी खुल गई है। जिससे घाटे में गए इस करोडों के कारोबार के फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद जग गई है। 
विज्ञापन


आजकल सराजघाटी में कारनेशन और जिप्सो फूलों की पैदावार तैयार है। पुष्प उत्पादकों में मनोज कुमार, नरेंद्र, भीम सिंह, मनोज, राम सिंह, तुलसी, बोध राज, चमन लाल और खुबे राम ने बताया कि दिल्ली से फूलों की डिमांड आने से उन्हें राहत मिली है। सराजघाटी में बगस्याड, थुनाग और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में लोगों ने खेतों और पोली हाउस में फूलों की खेती की है। अब डिमांड खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन दाम कम मिलने से वह आहत भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed