फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Flashback: Dhaniram Shandil won for the first time from Shimla seat in 1999 for the 13th Lok Sabha.

फ्लैश बैक: 13वीं लोकसभा के लिए 1999 में शिमला सीट से पहली बार जीते धनीराम शांडिल

Thu, 28 Mar 2024 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 11:20 AM IST
सार

1999 में हुए चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से पहली बार हिमाचल विकास कांग्रेस के धनीराम शांडिल जीते।

विज्ञापन
Flashback: Dhaniram Shandil won for the first time from Shimla seat in 1999 for the 13th Lok Sabha.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13वीं लोकसभा के लिए वर्ष 1999 में हुए चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से पहली बार हिमाचल विकास कांग्रेस के धनीराम शांडिल जीते। वहीं, कांगड़ा सीट से शांता कुमार और मंडी से महेश्वर सिंह तीसरी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सुरेश चंदेल लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे। इस चुनाव में 36,86,479 वोटर थे। इनमें से 56.78 प्रतिशत यानी कि 21,49,816 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 0.75 फीसदी यानी कि 16019 वोट रद्द हुए थे। वोटिंग के लिए प्रदेश भर में 6230 बूथ बनाए गए थे।  चारों सीटों पर 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में भाजपा ने 46.27 फीसदी वोट हासिल किए। जबकि बीएसपी को 0.31, सीपीआई को 0.46 और कांग्रेस ने 39.52 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। एक सीट एचवीसी और तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं। 

विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व  में बढ़चढ़ कर भाग लें मतदाता : राजो देवी 
घुमारवीं के छजोली की 101 वर्षीय राजो देवी ने हर चुनाव में मत का प्रयोग किया है। पहला वोट डंगार में डाला था। पिछली बार परिजन उन्हें पीठ पर ले गए थे। अब बुजुर्ग हो जाने के कारण चलने में असमर्थ हैं लेकिन वोट मतदान जरूर करेंगी। वह हर बार की तरह इस बार भी वोट डालने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी उम्र भले ही ज्यादा हो 
गई है, लेकिन मेरे अंदर वोट डालने का जज्बा अभी भी कम नहीं हुआ है। पहले ही तरह इस बार वोट डालने दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस बार लोकतंत्र की मजबूती के लिए घर से ही वोट दूंगी। बुजुर्गों के लिए चुनाव आयोग ने घर से वोट डालने की अच्छी सुविधा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed