फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Flash flood Cloudburst brahma ganga kullu: Woman and Four year old son swept away in flash floods in Kullu Himachal Pradesh

Kullu Flood: दादा के सामने बह गए पोता-बहू, सीटी बजाकर तकनीशियन ने बचाईं कई जानें

Thu, 29 Jul 2021 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Jul 2021 01:54 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी अमित ने कहा कि वह ब्रह्मगंगा नाले का रौद्र रूप देखकर हैरान थे। जब नाले का जलस्तर बढ़ा तो मात्र दस मिनट में सब कुछ तबाह हो गया।

विज्ञापन
Flash flood Cloudburst brahma ganga kullu: Woman and Four year old son swept away in flash floods in Kullu Himachal Pradesh
मणिकर्ण का ब्रह्मगंगा नाला। इसमें महिला और उसके बच्चे समेत चार लोग बह गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के कहर ने 10 मिनट के भीतर कुल्लू से लेकर लाहौल-स्पीति तक जमकर तबाही मचाई। मौसम के कहर से 14 लोगों की जान चली गई। मणिकर्ण घाटी के ब्रह्मगंगा नाले में दादा के सामने बहू और पोता बह गए। सुबह करीब छह बजे आई बाढ़ के समय ब्रह्मगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट में तैनात तकनीशियन अमित ने सीटियां बजाकर सो रहे लोगों को अलर्ट किया। इससे कई लोगों की जान बच गई। अमित की ड्यूटी सुबह सात बजे तक थी। 

विज्ञापन


रोशन लाल के सामने चार साल का पोता निकुंज और उनकी बहू बाढ़ के सैलाब में बह गए। दादा ने बहू और पोते को बचाने के लिए हाथ भी दिया था, लेकिन हाथ पकड़ने से पहले तेज बहाव में समा गए। पार्वती घाटी में ब्रह्मगंगा नामक हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत एक युवक भी बह गया है। सुबह की शिफ्ट के लिए घर से निकला था। युवक के पिता तीर्थ राम ने बताया कि उनके बेटे का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में तैनात प्रत्यक्षदर्शी तकनीशियन अमित ने कहा कि वह ब्रह्मगंगा नाले का रौद्र रूप देखकर हैरान थे। जब नाले का जलस्तर बढ़ा तो मात्र दस मिनट में सब कुछ तबाह हो गया। उन्होंने कहा कि सुबह के समय लोग अपने घरों में सोये थे। उन्होंने सीटी बजाने के साथ शोर मचाया। इससे लोग घर से सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। प्रोजेक्ट के मैनेजर सुरेश ने बताया कि प्रोजेक्ट में तैनात कर्मचारी ने सीटियां बजाकर लोगों को अलर्ट किया था। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि बादल फटने से चार लोग बह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ ने उजाड़ा हंसता खेलता परिवार

मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में बुधवार को बादल फटने से आई बाढ़ ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। बाढ़ की चपेट में आने से ब्रह्मगंगा निवासी 25 साल की पूजा और उसका चार साल का बेटा काल का ग्रास बन गए। पल भर में देखते ही देखते दोनों मां और बेटा मौत के मुंह में समा गए। बादल फटने के बाद जब पानी मकान की तरफ आया तो सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए पूजा ने अपनी पीठ पर चार साल के बच्चे को बांध लिया था। लेकिन इस बीच पीछे से पानी में बहता हुआ एक लकड़ी का बड़ा ठेला आया और इससे वह गिरने से बह गई। इस दौरान उसके ससुर ने उसे बचाने की कोशिश की।

लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गए।  यहां माहौल चीख पुकार वाला हो गया था। बाढ़ के मंजर को देखकर सबके रौंगटें खड़े हो गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। नाले का बहाव दो मकानों व कैंपिंग साइट की तरफ मुड़ चुका था। हालांकि यहां पर नाले के रौद्र रूप को देखकर कुछ लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। लेकिन चार लोग इस हादसे का शिकार बन गए। गौर रहे कि इससे पहले वर्ष 2017 में भी ब्रह्मगंगा नाले में बाढ़ आई थी।

इस दौरान नाले पर बने दो पुल बह गए थे। लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। चार साल के बाद ब्रह्मगंगा नाले का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला। इस बार बादल फटने की घटना कभी न भूलने वाले जख्म दे गई है। मणिकर्ण पंचायत के उप प्रधान चेत राम ने कहा कि बादल फटने से चार लोगों की जान चली गई है। इनमें तीन स्थानीय लोग हैं। उन्होंने कहा कि बादल फटने का मंजर भयावह था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed