{"_id":"6460fe27236465e21301c037","slug":"five-year-old-boy-killed-in-fire-incident-in-slum-at-una-himachal-pradesh-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना के बसाल में झुग्गियों में लगी आग, पांच वर्षीय बच्चा जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना के बसाल में झुग्गियों में लगी आग, पांच वर्षीय बच्चा जिंदा जला
Sun, 14 May 2023 08:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 May 2023 08:59 PM IST
सार
घटना के वक्त झुग्गियों में बच्चों के अलावा कोई नहीं था। बच्चों के माता-पिता बाहर काम पर गए थे। आग किन कारणों से लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना जिले के बसाल गांव में रविवार शाम 4:30 बजे बाद झुग्गियों में लगी आग से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना बसाल-बाबा रुद्रानंद आश्रम सड़क मार्ग के किनारे रेलवे पुल के पास हुई। घटना के वक्त झुग्गियों में बच्चों के अलावा कोई नहीं था। बच्चों के माता-पिता बाहर काम पर गए थे।
विज्ञापन
मृतक बच्चे की पहचान प्रिंस (5) पुत्र विनोद कुमार मूल निवासी पंचायत कोपा पोस्ट ऑफिस परिया थाना सनवर्सा, जिला सारसा बिहार के तौर पर हुई। प्रिंस का बड़ा भाई अमर (7) और नौ वर्षीय बहन बाहर खेल रहे थे। आग भड़कती देख बाहर खेल रहे दोनों बच्चे घबरा गए और सड़क के पास बनी झुग्गियों की ओर भाग गए।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास स्थित एक निजी स्कूल के अधिकारी प्रदीप कुमार ने दमकल विभाग को शाम 4:50 बजे सूचित किया। दमकल की टीम 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई और आग पर समय रहते काबू पाया। एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान ने मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को 25,000 रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आग किन कारणों से लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन