{"_id":"655314d77d76e1fc7b0ca888","slug":"five-thousand-crore-rupees-business-in-himachal-pradesh-during-festival-season-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: त्योहारों पर 5000 करोड़ का कारोबार, व्यापारियों के चेहरों पर लौटी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: त्योहारों पर 5000 करोड़ का कारोबार, व्यापारियों के चेहरों पर लौटी खुशी
Tue, 14 Nov 2023 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 03:09 PM IST
सार
व्यापारियों के लिए बाजार में हुई ग्राहकों की आमद ने पांच हजार करोड़ रुपये के व्यापार का लाभ प्रदान किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में त्योहारों पर इस बार जमकर कारोबार हुआ। धनतेरस और दिवाली पर राज्य में करीब पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार का अनुमान है। अच्छा कारोबार होने से बरसात के कारण मंदी के दौर से गुजर रहे व्यापारियों के चेहरे खिले उठे। ऊना सहित प्रदेश में हर तरह के व्यापारी का चेहरा अच्छे व्यापार से चमका है।
विज्ञापन
सोना चांदी, बर्तन, मनियारी, पटाखा विक्रेता जैसे कारोबार धनतेरस पर सीधे लाभ से जुड़े। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो ऊना में 40 हजार के लगभग व्यापारिक संस्थान हैं। धनतेरस और दिवाली पर यहां पांच करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसी प्रकार के हिमाचल प्रदेश में करीब दो लाख व्यापारी हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों के लिए बाजार में हुई ग्राहकों की आमद ने पांच हजार करोड़ रुपये के व्यापार का लाभ प्रदान किया है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के लाखों व्यापारियों से प्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से कई लोग जुड़े हुए हैं। अच्छे कारोबार से व्यापारियों पर निर्भर पांच लाख परिवारों के लिए भी दिवाली शुभ रही।
विज्ञापन
प्रदेश भर में धनतेरस और दिवाली के बीच व्यापारियों को अच्छा लाभ हुआ है। हर तरफ से व्यापार को लेकर अच्छी खबर आई। जिला ऊना में पांच करोड़ तो हिमाचल में पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। - सुमेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल