फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five teams will clash in the country's first women's IPL, IPL chairman revealed

Women's IPL: देश के पहले महिला आईपीएल में भिड़ेंगी पांच टीमें, आईपीएल चेयरमैन ने किया खुलासा

Sun, 30 Oct 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 10:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने कहा कि पहले महिला आईपीएल की शुरुआत पांच टीमों के साथ की जाएगी। 

विज्ञापन
Five teams will clash in the country's first women's IPL, IPL chairman revealed
एचपीसीए पदाधिकारियों के साथ अरूण धूमल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 देश में अगले वर्ष 2023 में होने वाले पहले महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत पांच टीमों से की जाएगी। इसमें देश के साथ विदेश की महिला क्रिकेटरों को भी आईपीएल खेलने का मौका मिलेगा। धर्मशाला में आयोजित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने यह बात साझा की। उन्होंने कहा कि पहले महिला आईपीएल की शुरुआत पांच टीमों के साथ की जाएगी। इसके बाद टीमों की संख्या को लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में फैसला होगा। 

विज्ञापन


  अरुण धूमल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग वर्ल्ड लीग और फुटबाल लीग से ज्यादा प्रभावी और कामयाब रहा है। सबसे बड़ी चुनौती और सबसे बड़ा मौका है, जो हमने महिला आईपीएल की घोषणा की है। आने वाले सीजन में आईपीएल केवल पुरुष खिलाड़ियों का ही नहीं होगा। हमारा प्रयास है कि अगले साल से महिला आईपीएल भी हो।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपनी पहली अप्रैक्स काउंसिल की बैठक यह निर्णय लिया है कि अब महिला खिलाड़ियों को भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर मैच फीस दी जाएगी।  यह ऐसा मौका है जिसने पूरे देश में यह संदेश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा महिला क्रिकेटर मैदान में आएं। अरुण धूमल ने कहा कि महिला आईपीएल से देश की नई प्रतिभाओं को एक नया और बेहतर मौका मिलेेगा। इससे देश के साथ राज्य की उभरती प्रतिभाओं को एक नए मंच के साथ आईपीएल में एक अच्छी मैच फीस भी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed