फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five people caught loading goods on mules, admitted to quarantine center

खच्चरों पर सामान लाद कर जा रहे पांच लोग पकड़े, क्वारंटीन केंद्र में भर्ती

Fri, 03 Apr 2020 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Five people caught loading goods on mules, admitted to quarantine center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ०

हिमाचल के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम ने देर रात पांच लोगों को 23 खच्चरों के साथ पकड़ा है। पांचों लोगों को पुलिस ने नगरोटा बगवां में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा है। गुरुवार देर रात नगरोटा बगवां क्षेत्र के बड़ोह रोड़ से सामान से लदी 23 खच्चरों के साथ पांच लोग जा रहे थे। पुलिस थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि काबू किए गए सभी व्यक्तियों का प्री मेडिकल करवाकर उन्हें क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।

विज्ञापन


ये सभी पुहाड़ा से जंगलबैरी तक टावरों के किसी कार्य में एक ठेकेदार के पास लेबर के रूप में कार्यरत थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते काम बंद होने के कारण भवारना सुजानपुर की तरफ से रातों रात अपनी खच्चरों पर राशन, कपड़े और बर्तन बगैरह लाद कर अपने घरों की तरफ निकल पड़े थे। पांच व्यक्तियों में तीन जम्मू और दो चंबा के बताए जा रहे हैं। काबू किए गए सभी लोग छोटे रास्तों का इस्तेमाल करते हुए रात करीब पौने नौ बजे नगरोटा बगवां से वाया मूमता होकर जब बड़ोह रोड पहुंचे, तब उन्हें काबू किया गया। सुनेहड़ पंचायत के प्रधान निर्मल कुमार ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed