फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   five lakh tourist celebrated Christmas at shimla manali in Himachal Pradesh

Himachal News: हिमाचल में क्रिसमस मनाने पहुंचे 5 लाख पर्यटक, मनाली-लाहौल में बर्फ में की मस्ती

Tue, 26 Dec 2023 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Dec 2023 11:54 AM IST
सार

पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर क्रिसमस मनाने के लिए पहुंचे सैलानियों ने डीजे की धुनों पर खूब मस्ती की। ठंड की परवाह न करते हुए सैलानी देर रात तक झूमते नजर आए। 

विज्ञापन
five lakh tourist celebrated Christmas at shimla manali in Himachal Pradesh
मनाली के मालरोड पर डीजे की धुनों पर झूमते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल की शांत और बर्फ से लकदक वादियों में क्रिसमस मनाने के लिए करीब पांच लाख सैलानी पहुंचे। सबसे ज्यादा पर्यटक राजधानी शिमला में पहुंचे। तीन दिन में यहां चंडीगढ़, सोलन से होते हुए 24,000 पर्यटक वाहनों समेत 45,000 गाड़ियों ने प्रवेश किया। औसतन ढाई लाख लोग गाड़ियों, बसों और ट्रेनों से यहां पहुंचे। वहीं, बर्फ की चाह में रविवार सुबह से सोमवार सुबह 8:00 बजे तक अटल टनल रोहतांग को रिकॉर्ड 28,210 वाहनों ने आर-पार किया।

विज्ञापन


वाहनों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या रही। रविवार को टनल में दिनभर जाम लगा रहा। अकेले कुल्लू जिले में तीन दिन में 18,000 से ज्यादा पर्यटक वाहनों, 300 वोल्वो में करीब एक लाख सैलानी पहुंचे। धर्मशाला में 2,500 से 3,000 और चंबा में 2,400 पर्यटक वाहनों में लोग क्रिसमस मनाने पहुंचे। कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनें पिछले पांच दिनों से पैक चल रही हैं। 5 जनवरी तक सभी ट्रेनों की एडवांस बुक है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की वोल्वो, सामान्य और निजी बसों में भी पर्यटक यहां पहुंचे। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिमला में तीन दिन में तकरीबन 45,000 वाहनों ने प्रवेश किया। बरसात में आई आपदा के बाद पहली बार इतने सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। बरसात में आपदा के चलते प्रदेश में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से पटरी से उतर गया था और इससे जुड़े लोग मंदी के दौर से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्सू में बर्फ के बीच पर्यटकों ने मनाई व्हाइट क्रिसमस 
अटल टनल रोहतांग पार कर हजारों सैलानी लाहौल के सिस्सू पहुंचे और 10,000 फीट की ऊंचाई में बर्फ के बीच व्हाइट क्रिसमस मनाई। पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से होटलियर, होम स्टे, टैक्सी ऑपरेटरों, ढाबा मालिकों समेत पर्यटन कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की अच्छी कमाई हुई है। 

पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर क्रिसमस मनाने के लिए पहुंचे सैलानियों ने डीजे की धुनों पर खूब मस्ती की। ठंड की परवाह न करते हुए सैलानी देर रात तक झूमते नजर आए। 


पैकेज बनाकर नए साल तक पहुंचे पर्यटक
राजधानी शिमला में क्रिसमस और विंटर कार्निवल के चलते हजारों लोग रिज मैदान पर पहुंचे। कुफरी, नालदेहरा और आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी भीड़ रही। पर्यटक नए साल तक का पैकेज बनाकर पहुंचे हैं। दो दिन शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के सभी होटल सौ फीसदी पैक रहे। वहीं, सोलन के चायल और कसौली के होटल भी पैक रहे। पंजाब सीमा से सटे बिलासपुर के गरामोड़ बैरियर से 24 घंटे में 1420 वाहन गुजरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed