{"_id":"626a31fe1587be2284239590","slug":"five-injured-in-car-accident-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में हादसा: सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में हादसा: सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, छह लोग घायल
Thu, 28 Apr 2022 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:57 PM IST
सार
चंबा जिले में सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन लोग एक ही गांव गुराड़ जबकि दो लोग तुर और एक थलेला निवासी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कुंडी-तुर सड़क पर सथौर के पास गुरुवार सुबह 9:15 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन लोग एक ही गांव गुराड़ जबकि दो लोग तुर और एक थलेला निवासी है। घायलों की पहचान नरोत्तम और दीपक पुत्र सनूप सिंह, अक्षु पुत्र सुरेश निवासी गुराड़, रमेश कुमार पुत्र बलदेव, टेक चंद निवासी तुर, कुलदीप कुमार पुत्र हरदयाल निवासी थलेला के रूप में हुई।
विज्ञापन
वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन