{"_id":"5e85cdba8ebc3e78b27cc9c6","slug":"five-hundred-rupee-for-woman-jan-dhan-account-holders-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की छह लाख महिलाओं के जन धन खाते में आए 500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की छह लाख महिलाओं के जन धन खाते में आए 500 रुपये
Thu, 02 Apr 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
500 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए देशभर में हुए लॉकडाउन के दौरान वित्तीय संकट से बचाने के लिए प्रदेश की जनधन खाता धारक करीब छह लाख महिलाओं को 500-500 रुपये जारी हो गए हैं। आगामी तीन माह तक केंद्र सरकार यह पैसा देगी। शुक्रवार से पात्र महिलाएं बैंकों में जाकर पैसा निकाल सकती हैं।
विज्ञापन
बैंकों में भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के आधार पर पैसा देने का शेड्यूल तैयार किया है। इन नंबरों के आधार पर महिलाएं बैंक जाकर पैसा निकाल सकती हैं। किसान समृद्धि योजना में शामिल पात्र किसानों को दस अप्रैल के बाद पैसा मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि जनधन खाता धारक महिलाओं को अप्रैल से तीन माह के लिए 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। पहली किस्त की अदायगी दो अप्रैल से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यूको बैंक में ऐसे खातों की संख्या 91 हजार 600 है।
विज्ञापन
खाते का अंतिम अंक धनराशि निकालने की तारीख
0 या 1 तीन अप्रैल 2020
2 या 3 चार अप्रैल 2020
4 या 5 सात अप्रैल 2020
6 या 7 आठ अप्रैल 2020
8 या 9 नौ अप्रैल 2020