{"_id":"5f5ce41dbf431d427e2238fb","slug":"five-bulls-pushed-into-the-trench-four-killed-one-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में धकेल दिए पांच बैल, चार की मौत, एक गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में धकेल दिए पांच बैल, चार की मौत, एक गंभीर जख्मी
Sat, 12 Sep 2020 08:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना जिले के जोगीपंगा में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जोगीपंगा संहाल सड़क से पांच जिंदा बैलों को ढांक में धकेल दिया गया। इस घटना में चार बैलों की मौत हो गई है जबकि एक बैल गंभीर घायल है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी घटनास्थल का दौरा कर जख्मी बैल का उपचार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पांच बैलों को अचेत अवस्था में देखा। समीप जाने पर देखा तो चार बैल मरे हुए पाए गए जबकि एक बैल तड़प रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। हैरत की बात है कि जिन भी क्रूर इंसानों ने इन बेजुबान बैलों पर जिस जगह पर अत्याचार किया है, वहां से गोशाला की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। इस गोशाला में सैकड़ों पशु बिना किसी परेशानी के रहते हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन