फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First to 8th class children will also study Through radio in Himachal

हिमाचल में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की भी होगी रेडियो से पढ़ाई

Thu, 16 Jul 2020 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
First to 8th class children will also study Through radio in Himachal
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भी रेडियो के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय इसके लिए प्रथम संस्था के साथ मिलकर रेडियो के लिए कंटेंट तैयार करेगा। अभी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से करीब 70 फीसदी विद्यार्थियों तक ही पहुंच हो सकी है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु तौर पर चलाए रखने के लिए निदेशालय ने रेडियो से पढ़ाई करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में इस बाबत बैठक भी हुई। शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने प्रथम संस्था के प्रतिनिधियों के साथ रेडियो से पढ़ाई करवाने के लिए कंटेंट तैयार करने को लेकर टिप्स दिए। निदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए रेडियो को चुना है। जल्द ही ऑल इंडिया रेडियो के स्थानीय चैनल के माध्यम से पढ़ाई करवाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


नवीं से 12वीं कक्षा की 20 के बाद होगी दूरदर्शन से पढ़ाई
नवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की रेडियो और दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई 20 जुलाई के बाद शुरू होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय का इस बाबत दूरदर्शन और ऑल इंडियो रेडियो के साथ पत्राचार जारी है। अभी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में दाखिला शुल्क को लेकर असमंजस की स्थिति

उधर, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की दाखिला फीस को लेकर असमंजस की स्थिति है। शिक्षा निदेशालय से अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि बच्चों से दाखिला शुल्क समेत अन्य शुल्क लेने हैं या नहीं। इस कारण स्कूलों के प्रधानाचार्य परेशान हैं। सरकार ने पहले बयान जारी किया था कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी निजी स्कूल बच्चों से शुल्क नहीं वसूलेगा, लेकिन सरकारी स्कूलों के बारे में सरकार और शिक्षा विभाग से कोई बयान नहीं आया है। विभाग ने सभी स्कूल प्रभारियों को बच्चों के दाखिले ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे।

अब स्कूलों में व्यक्तिगत तरीके से रजिस्टर में दाखिलों का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। आठवीं कक्षा तक बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन 9वीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा तक बच्चों से 110 रुपये कंप्यूटर एजूकेशन शुल्क के अलावा दाखिला और परीक्षा शुल्क अलग से लिया जाता है। हिमाचल शिक्षक मंच के संयोजक अश्वनी भट्ट, तपिश थाना, संजय मोगू और विजय शमशेर भंडारी ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों की दाखिला फीस को लेकर शीघ्र स्थिति स्पष्ट की जाए। विभाग शीघ्र लिखित में आदेश जारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed