फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First Aid Mobile App will help students who are in stress

तनाव में चल रहे विद्यार्थियों की मदद करेगा फर्स्ट एड मोबाइल एप

Fri, 27 Nov 2020 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Nov 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
First Aid Mobile App will help students who are in stress
मोबाइल - फोटो : पिक्साबे

कोरोना संकट के कारण तनाव में चल रहे स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों की मदद करने के लिए फर्स्ट एड मोबाइल एप तैयार किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथारिटी और रेडक्रॉस सोसायटी ने इस एप्लीकेशन को तैयार किया है। नौवीं से बारहवीं और कॉलेजों के विद्यार्थियों की जागरूकता को इसके तहत कई माड्यूल तैयार किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने केंद्र सरकार से मिले निर्देशों के बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अधिकारियों से इस एप को डाउनलोड करने की अपील की है।

विज्ञापन


प्राथमिक चिकित्सा पद्धति का उपयोग करने के मकसद से इस एप्लीकेशन को तैयार किया गया है। आज तक प्राथमिक चिकित्सा पद्धति के उपयोग व उसमें हुए बदलाव के बारे में विद्यार्थी और शिक्षक एप के जरिये जान सकेंगे कि प्राथमिक चिकित्सा कैसे होती है और समय रहते किसी की जान को कैसे बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


स्कूल भवन में आपातकालीन स्थिति में फर्स्ट एड सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एप लांच किया गया है। इस एप में नौवीं से बारहवीं और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए और शिक्षकों के लिए अलग-अलग मॉडयूल भी तैयार किए गए हैं। करीब 90 से 100 पेजों के इस मॉड्यूल में प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप में एक दर्जन से ज्यादा इमरजेंसी नंबर भी दिए हुए हैं। इसके अलावा प्रत्येक राज्य का आपातकालीन नंबर और उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। एप में शिक्षकों के लिए भी सीखने का कंटेंट डाला गया है। एप में बताया गया है कि दुर्घटना होने, अटैक आने, जलने, आग लगने, भूकंप आने या किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा या घटना, दुर्घटना होने पर सबसे पहले क्या करें और उसे कैसे करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed