फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Firing over land dispute in Matyana Theog, three injured

Shimla: चुनाव आचार संहिता के बीच ठियोग के मतियाना में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, तीन घायल

Wed, 08 May 2024 04:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2024 04:36 PM IST
सार

ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Firing over land dispute in Matyana  Theog, three injured
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच शिमला जिले में ठियोग के मतियाना में गोलीकांड हुआ है। ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को कब्जे भी में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल ठियोग के साथ लगते मतियाना के चमरोत गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस इस कदर बढ़ गई कि गोलियां चल गईं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे गांव के एक परिवार में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दाैरान गुस्साए आरोपी ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इससे संदीप उसके पिता लाल चंद और शुभम ठाकुर गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों की टीम ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बंदूक को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि घायल हुए तीनों लोग और गोली चलाने वाला आरोपी सभी एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन

आचार संहिता के दौरान गोली चलना दुर्भाग्यपूर्ण :अजय श्याम
भाजपा नेता अजय श्याम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश भर में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई है। देश और प्रदेश में आचार संहिता लगी है, उसके बावजूद भी विधानसभा क्षेत्र ठियोग कुमारसन में लोगों ने अपने घरों में हथियार रखे हैं, जो कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

 गोली चलाने वाली बंदूक पुलिस कब्जे में : डीएसपी
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया की जिस बंदूक से गोलियां चलाई गई हैं, वह थाने में जमा नहीं थी। जबकि उसी परिवार की ओर से पहले ही एक बंदूक थाने में जमा करवा दी गई थी। गोलीकांड में इस्तेमाल की गई बंदूक की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed