फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Firecracker factory fire: Himachal government will give four lakh each to the next of kin of the deceased, Divisional Commissioner will investigate the case

ऊना अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख देगी जयराम सरकार, एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश

Tue, 22 Feb 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 07:40 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

 

विज्ञापन
Firecracker factory fire: Himachal government will give four lakh each to the next of kin of the deceased, Divisional Commissioner will  investigate the case
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बाथू में एक पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत व पुनर्वास प्रदान करने के साथ दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 जयराम ठाकुर ने इस दुखद हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार ऊना अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच मंडलायुक्त के माध्यम से करने और  एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवैध पटाखा फैक्टरी को किराये पर भूमि देने के मामले की भी जांच की जाएगी। जयराम ठाकुर ने मृतकों की आत्मा की शांति तथा पीड़ित परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed