फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire in Tandi village of Sainj valley, two and half storey house, two cow sheds and small scale industry reduc

Kullu: सैंज घाटी के तांदी गांव में भड़की आग, एक मकान, उद्योग और दो गोशालाएं जलकर राख

Mon, 17 Feb 2025 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

 कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की धाऊगी पंचायत के तांदी गांव में सोमवार को अचानक एक मकान में आग भड़क उठी।

विज्ञापन
Fire in Tandi village of Sainj valley, two and half storey house, two cow sheds and small scale industry reduc
तांदी गांव में आग से लाखों का नुकसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की धाऊगी पंचायत के तांदी गांव में सोमवार को अचानक एक मकान में आग भड़क उठी। आग की इस घटना में रिहायशी मकान, फर्नीचर उद्योग और दो गोशालाएं जलकर राख हो गई हैं। इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। देवता ब्रह्म के भंडार, देवता के परिसर में बनाई गई चानणी और दो मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से देवता के भंडार और गांव के बाकी घरों को बचा लिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार तांदी में अचानक एक छोर पर बने उत्तम चंद और सुरेंद्र कुमार के ढाई मंजिला मकान में आग भड़क उठी।

विज्ञापन




इसके बाद दो गोशालाएं भी आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते एक फर्नीचर उद्योग को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हवा तेज होने के कारण आग तेजी से देवता के भंडार की तरफ बढ़ी। धुआं उठते देख लोग घटनास्थल की ओर से दौड़े। ग्रामीणों ने साथ वाले घरों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खास बात यह रही कि जैसे ही तांदी गांव में आग की सूचना मिली तो आसपास के गांवों के लोग भी आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। आग की घटना दिन के समय हुई, अगर रात को आग लगी होती तो कई मकान आग की चपेट में आ सकते थे। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 

आग की इस घटना में करीब दो से ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें रिहायशी मकान, गोशाला और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है। समय रहते ग्रामीणों ने पशुओं को गोशाला से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

-विमला ठाकुर, प्रधान, ग्राम पंचायत धाउगी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed