{"_id":"5e4688ba8ebc3ee61e69b773","slug":"fire-erupt-in-two-storey-wooden-house-80year-old-elderly-burnt-alive-at-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला मकान में भड़की आग, भीतर सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला मकान में भड़की आग, भीतर सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
Fri, 14 Feb 2020 05:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:17 PM IST
सार
- किन्नौर के कल्पा के बारंग गांव में दो मंजिला मकान में भड़की आग
- अग्निकांड में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
- आग से करीब 9 लाख रुपये का नुकसान
- प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी मदद जारी
विज्ञापन
बारंग गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के किन्नौर के कल्पा के बारंग गांव में गुरुवार देर रात हुए अग्निकांड में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। हुकुम सैन (80) के दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई। घटना के वक्त वह भीतर सो रहे थे।
विज्ञापन
आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग रिकांगपिओ को दी और आग बुझाने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन लकड़ी का होने की वजह से घर पूरी तरह राख हो गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भगवान सिंह ने अपने साथियों की मदद से वृद्ध के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कानूनगो देवेंद्र नेगी ने बताया कि करीब 9 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। बुजुर्ग हुकुम सैन घर में अकेले थे। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी मदद जारी की है।
विज्ञापन