{"_id":"60c74a2b04b8d674c0754fa9","slug":"fire-broke-out-in-health-care-company-baddi-four-workers-scorched-property-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी: फैक्टरी में भड़की आग, चार कामगार झुलसे, करोड़ों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी: फैक्टरी में भड़की आग, चार कामगार झुलसे, करोड़ों की संपत्ति राख
Mon, 14 Jun 2021 06:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:29 PM IST
सार
आग हेल्थ केयर के बेसमेंट में लगी। जहां पर दो दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे। जिसमें चार कामगार बुरी तरह से झुलस गए। जबकि कंपनी में तैनात 300 कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
बद्दी में कंपनी में भड़की आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के सनसिटी मार्ग पर कैनुला बनाने वाली हरसोरिया हेल्थ केयर कंपनी में अचानक आग लगने से चार कामगार झुलस गए। कंपनी में करोड़ों रुपये का कच्चा माल जलकर राख हो गया है। यह घटना सोमवार दोपहर बाद सवा दो बजे की है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग कंपनी के बेसमेंट में लगी। उस दौरान दो दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे। झुलसे चार कामगारों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी नवदीप सिंह और तहसीलदार मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। कंपनी से तीन सौ कामगारों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में कांगड़ा के पालमपुर के अजय कुमार (28), यूपी के शिवांशु (21), राधे श्याम (21) और देवराज (44) बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। कंपनी में इस दौरान तीन सौ कामगार काम कर रहे थे। डीएसपी नवदीप सिंह ने कंपनी के सभी फ्लोर खाली करवाकर कामगारों को सुरक्षित निकाला। फायर ऑफिसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया था। बद्दी और वर्धमान कंपनी से दो-दो वाहन, नालागढ़ से एक और भाटियां कंपनी से एक गाड़ी मंगाई गई है। फायर ब्रिगेड ने बेसमेंट को चारों ओर से घेर लिया और आग को फैसलने से रोका। नुकसान का अंदाजा आग बुझने के बाद लग पाएगा।
विज्ञापन