फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in a private hotel in Shimla, a tourist from Maharashtra died, two got injured

Shimla: शिमला के होटल में भड़की आग, पर्यटक की मौत, दो साथी झुलसे

Sat, 01 Mar 2025 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 09:17 PM IST
सार

 शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र स्थित एक निजी होटल  में शुक्रवार देर रात आग भड़क गई। इस घटना में महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी झुलस गए। 

विज्ञापन
Fire broke out in a private hotel in Shimla, a tourist from Maharashtra died, two got injured
आग(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

कच्चीघाटी क्षेत्र में स्थित एक निजी होटल (बेड एंड ब्रेकफास्ट) में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। अग्निकांड में महाराष्ट्र के 24 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी झुलस गए। मृतक की पहचान रितेश पुडाले (24) निवासी कोरेगांव, जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आशीष और अवधूत पाटिल झुलस गए हैं। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। अग्निकांड में होटल के तीन कमरे जलकर राख हो गए हैं। इसमें करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में होटल मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार मानते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे पर्यटक शिमला पहुंचे और उन्होंने कच्चीघाटी स्थित रामा बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) होटल में कमरा नंबर 106 किराये पर लिया। सफर की थकावट होने के कारण तीनों कमरे में जाने के बाद सो गए। रात 11:00 बजे अचानक आग लग गई। कमरे में धुआं भरने और आग की लपटें उठने पर आशीष और अवधूत जान बचाकर कमरे से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन रितेश आग की चपेट में आकर अंदर ही फंस गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बालूगंज अग्निशमन केंद्र से चार दमकल वाहन और अन्य केंद्रों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पहली मंजिल के एक अन्य कमरे में ठहरे पर्यटकों भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को आईजीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। आग से युवक पूरी तरह से झुलस गया है। परिजनों के पहचान करने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस होटल में सुरक्षा मानकों और प्रभावी अग्निशमन प्रणाली को लेकर भी जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर बालूगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 106 के तहत होटल मालिक मनोज शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आग लगने के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

एफएसएल टीम ने किया मौके का मुआयना
अग्निकांड के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब जुन्गा के एक्सपर्ट ने घटनास्थल का दौरा किया। विशेषज्ञों ने कमरे समेत पूरे होटल का मुआयना किया और सैंपल एकत्रित किए। फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो शिमला के लिए निकल चुके हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed