{"_id":"649d608746fad2315408b9a6","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-bsf-jawan-burnt-alive-in-chamba-himachal-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चलती कार में भड़की आग, बीएसएफ जवान की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चलती कार में भड़की आग, बीएसएफ जवान की जिंदा जलकर मौत
Thu, 29 Jun 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:15 PM IST
सार
चंबा-जोत मार्ग पर बुधवार देर रात एक चलती कार में आग भड़क गई। इससे कार में सवार बीएसएफ के जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
कार में भड़की आग, बीएसएफ जवान की जिंदा जलकर मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चलती कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के एक जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के चंबा-जोत मार्ग पर हुआ। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को भी हादसे का पता नहीं चला। मृतक जवान के कुछ अवशेष ही बचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद अवशेष परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक अमित राणा (33) पुत्र रघुवीर सिंह कांगड़ा के नूरपुर के गेंही लगोड़ के रहने वाले थे। अमित बुधवार देर रात को नूरपुर से कार में सवार होकर चंबा की तरफ जा रहे थे। देर रात को जब वह जोत के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
हादसे का पता उस समय लगा, जब सुल्तानपुर का एक चालक पिकअप गाड़ी लेकर वाया जोत होकर वहां पहुंचा। उसने हादसे की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार के ईंजन में भड़की आग को माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। मृतक के बचे हुए अवशेषों का गुरुवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। अवशेषों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
हामटा ट्रैक रूट पर तबीयत बिगड़ने से ट्रैकर की मौत
उधर, मनाली के पर्यटन स्थल हामटा की तरफ ट्रैकिंग पर गए महाराष्ट्र के एक ट्रैकर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 25 जून को मनाली से हामटा के लिए ट्रैकर अपने पांच अन्य साथियों के साथ निकला था। 28 जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी उपचार के लिए मनाली ले आए लेकिन यहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रभु के जंजाल (24) पुत्र कोटिक राव जंजाल निवासी प्लॉट-77 जटवाडा रोड़ ठमीपदक सारा भैवव श्रीपद पुलिस कॉलोनी औरंगाबाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मृतक के शरीर में किसी तरह के निशान नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना सामने आ रहा है।
विज्ञापन