{"_id":"61ea887ac05a866629533093","slug":"fire-broke-out-at-a-house-in-the-chirgaon-rohru-shimla-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: रोहड़ू के झटवाड़ी में तीन मंजिला मकान राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रोहड़ू के झटवाड़ी में तीन मंजिला मकान राख, लाखों का नुकसान
Fri, 21 Jan 2022 04:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Jan 2022 04:10 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। एक दर्जन कमरों का पूरा घर भीतर से लकड़ी का बना था। आग लगते ही परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
मकान में लगी आग।
- फोटो : ANI
विस्तार
उपमंडल के झटवाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह तीन मंजिला पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से करीब पचास लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे झटवाड़ी निवासी त्रिलोक ठाकुर पुत्र केदार सिंह ठाकुर के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
एक दर्जन कमरों का पूरा घर भीतर से लकड़ी का बना था। आग लगते ही परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना का पता चलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। दमकल टीम भी पहुंची। इसके बाद आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि, कंबल, बर्तन और राशन दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आग की घटना से एक व्यक्ति का परिवार प्रभावित हुआ है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी गई है। आग से करीब पचास लाख के नुकसान का अनुमान है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने झटवाड़ी गांव में आग से हुए नुकसान पर दुख जताया है। कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन