{"_id":"5e526fe78ebc3ef40f50b6df","slug":"fire-breaks-out-in-nursing-hostel-at-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग हॉस्टल में आग भड़कने से नर्सों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग हॉस्टल में आग भड़कने से नर्सों में मची अफरा-तफरी
Sun, 23 Feb 2020 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के तड़ोली नर्सिंग स्कूल के हॉस्टल में अचानक आग लगने से बिजली का पूरा पैनल जल गया। इससे करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने से प्रशिक्षु नर्सों में अफरा-तफरी मच गई। धुआं फैलने से सांस लेने में भी दिक्कत होनी लगी। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने नर्सों को निकाला। इसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग हॉस्टल के कमरों में रखे सामान में नहीं भड़की। हॉस्टल में नर्सिंग स्कूल की 35 प्रशिक्षु रहती हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा के नर्सिंग स्कूल के हॉस्टल में देर रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली के तारों से चिंगारियां निकलने से आग लग गई। प्रशिक्षु नर्सों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली का पूरा पैनल जल गया। धुएं से प्रशिक्षु नर्सें घबरा गईं और चिल्लाने लगीं। सूचना मिलते ही हॉस्टल कर्मचारियों ने प्रशिक्षु नर्सों को हॉस्टल से बाहर निकाला। साथ ही घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने बिजली कनेक्शन काटकर सप्लाई बंद की। इसके बाद वायरिंग में भड़की आग को बुुुझाया।
विज्ञापन
जली हुई वायरिंग को देख लग रहा है कि आग शॉट-सर्किट से लगी है। इसको लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। बिजली बोर्ड को हॉस्टल का पैनल बदलने के लिए सूचित कर दिया है। उधर, फायर अधिकारी चंबा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नर्सिंग स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से बिजली पैनल और मीटर को नुकसान पहुंचा है। हॉस्टल में रहने वाली सभी प्रशिक्षु नर्सें सुरक्षित हैं।
विज्ञापन