{"_id":"6602d520495f37f6df043a44","slug":"fire-breaks-out-in-fan-manufacturing-company-in-katha-loss-worth-lakhs-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: काठा में पंखे बनाने वाली कंपनी में भड़की आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: काठा में पंखे बनाने वाली कंपनी में भड़की आग, लाखों का नुकसान
Tue, 26 Mar 2024 07:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:32 PM IST
सार
सोलन जिले के काठा में पंखा बनाने वाली कंपनी मार्क इंटरप्राइजेज में मंगलवार शाम आग भड़की गई। कंपनी से छुट्टी करके कामगार जा चुके थे। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
पंखे बनाने वाली कंपनी में भड़की आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के काठा में पंखा बनाने वाली कंपनी मार्क इंटरप्राइजेज में मंगलवार शाम आग भड़की गई। कंपनी से छुट्टी करके कामगार जा चुके थे। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से लाखों का सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
बद्दी के काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल के समीप पंखे बनाने वाली कंपनी में मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही कंपनी संचालकों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। बद्दी से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। अग्निशमन विभाग के अलावा बिरला, वर्धमान कंपनी और नालागढ़ से भी फायर टेंडर मंगवाए गए हैं। केमिकल के ड्रम में आग फैलने से और भड़क गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी संचालकों ने कंपनी को पीछे से पूरा कवर किया है। कोई खाली जगह नहीं है। इससे साथ लगती कंपनी में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी ईल्मा अफरोज, एएसपी अशोक वर्मा, डीएसपी खजाना राम मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि आग तेजी से फैल रही है। नालागढ़ से भी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया है।