फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   FIR lodged against Eight accused in Rape Case in Una Himachal Pradesh

Una News: युवती से दुष्कर्म के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज, चार आरोपियों की हुई पहचान

Sun, 26 Mar 2023 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Mar 2023 10:06 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि कांगड़ा के देहरा के रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात 22 अगस्त, 2020 को हुई। युवक सेना में कार्यरत है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
FIR lodged against Eight accused in Rape Case in Una Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने कांगड़ा जिला के देहरा के युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में घर बुलाकर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने महिला थाना ऊना को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं लेकिन उसने यह बात उससे छिपाकर रखी।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने घर बुलाकर कुछ अन्य लोगों से मिलकर उसका यौन शोषण किया। उसके साथ गए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट कई गई। महिला थाना ऊना ने इस मामले में आरोपी युवक सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार की पहचान होना बाकी है। जानकारी के अनुसार युवती ने महिला थाना ऊना में दी शिकायत में बताया कि कांगड़ा के देहरा के रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात 22 अगस्त, 2020 को हुई।
विज्ञापन


युवक सेना में कार्यरत है। युवती ने शिकायत में बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की जिद करने पर आरोपी ने उसे देहरा स्थित अपने घर बुलाया। इसके बाद वह 24 मार्च को युवक के घर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ गई लेकिन वहां पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस बारे में पूछने पर आरोपी उसके एक कमरे में ले गया और वहां करीब चार अन्य लोग भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसका यौन शोषण किया। वहीं, बाहर उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन वहां से उन्हें भेज दिया गया। इसके बाद युवती ने महिला थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने कहा कि आरोपी एक बार उसका गर्भपात भी करवा चुका है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed