फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   FIR against Chancellor-Pro Chancellor VC and Registrar of Arni University

अरनी विवि के चांसलर-प्रो चांसलर, वीसी व रजिस्ट्रार पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश

Mon, 29 Jun 2020 09:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jun 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
FIR against Chancellor-Pro Chancellor VC and Registrar of Arni University
सांकेतिक तस्वीर

जिला कांगड़ा के काठगढ़ स्थित अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर, प्रो चांसलर, वीसी और रजिस्ट्रार पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने कई अनियमितताएं पाए जाने पर एसपी कांगड़ा को पत्र भेजकर मामला दर्ज करने को कहा है। साल 2018 से बंद चल रहे निजी विवि पर कक्षाएं और परीक्षाएं नहीं लेने के साथ स्टाफ को वेतन नहीं देने का आरोप है।

विज्ञापन


आयोग के सदस्य एसपी कत्याल ने बताया कि मामले की कई दिनों तक चली सुनवाई के बाद कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है। आयोग के अनुसार इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत काठगढ़ स्थित अरनी विवि में वर्तमान में रजिस्ट्रार को छोड़कर कोई भी अधिकारी नहीं है। विवि पर साल 2018 से ताला लगा है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। दो साल से निजी विवि में कक्षाएं नहीं लगाई गई हैं। विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी नहीं ली गई हैं।
विज्ञापन


स्टाफ को भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। आयोग ने निजी प्रबंधन को कई बार नोटिस देकर तलब किया, लेकिन कोई भी आयोग के समक्ष पेश नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि विवि को पुराने प्रबंधन ने बेच दिया है। ऐसे में आयोग ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आयोग के रिकार्ड में दर्ज चांसलर, प्रो चांसलर, वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed