{"_id":"612fb53e8ebc3eb6242a5813","slug":"film-shooting-poonam-dhillon-s-purse-missing-in-dharampur-raj-babbar-reached-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म शूटिंग: धर्मपुर में पूनम ढिल्लो का पर्स हुआ गायब, थाने पहुंचे राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म शूटिंग: धर्मपुर में पूनम ढिल्लो का पर्स हुआ गायब, थाने पहुंचे राज बब्बर
Thu, 02 Sep 2021 12:04 PM IST
Krishan Singh
आदित्य सोफत, अमर उजाला, सोलन
आदित्य सोफत, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:04 PM IST
सार
राज बब्बर आगामी दो दिनों तक धर्मपुर और कसौली की वादियों में मूवी के शॉट कैमरे में कैद करेंगे। जानकारी के अनुसार अभिनेता राज बब्बर बुधवार को करीब 11 बजे जाबली के होटल में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूनम ढिल्लों भी मौजूद रहीं। होटल में पहुंचने पर तैनात स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें हिमाचल के मनोरम किस्सों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
धर्मपुर में राज बब्बर व पूनम ढिल्लो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर के समीप कोई शातिर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो का पर्स उड़ा कर ले गया। अभिनेता राज बब्बर इसकी शिकायत लेकर धर्मपुर पुलिस थाना पहुंच गए। जी हां, पुरानी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राज बब्बर बुधवार को पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल की हसीन वादियों में आए हैं। उनके साथ मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो भी हैं। बुधवार को अभिनेता राज बब्बर जिले के धर्मपुर पुलिस थाना और जाबली में अपनी निर्माणाधीन पंजाबी फिल्म के चुनिंदा शॉट फिल्माए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राज बब्बर आगामी दो दिनों तक धर्मपुर और कसौली की वादियों में मूवी के शॉट कैमरे में कैद करेंगे। जानकारी के अनुसार अभिनेता राज बब्बर बुधवार को करीब 11 बजे जाबली के होटल में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूनम ढिल्लों भी मौजूद रहीं। होटल में पहुंचने पर तैनात स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें हिमाचल के मनोरम किस्सों की जानकारी भी दी। इसके बाद उन्होंने सीरीज के शूट के लिए तैयारियां शुरू कीं।
विज्ञापन
उन्होंने करीब चार बजे जाबली के समीप शूटिंग की और धर्मपुर की ओर रवाना हुए। धर्मपुर पहुंचने के बाद कई पहाड़ियों पर फिल्म के शॉट बनाए और धर्मपुर थाने में करीब आधा घंटा तक रुके। उन्होंने धर्मपुर थाने में भी शॉट फिल्माए। थाने में शूटिंग के दौरान राज बब्बर ने तैनात स्टाफ से मिलकर चाय की चुस्कियां भी लीं। उन्होंने थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय से बातचीत की। इस दौरान बेहतर कार्य के लिए पुलिस का आभार जताया। अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि हर कार्य मन से करना चाहिए, तभी कार्य बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन