फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Film shooting: Actors Anil, Aditya Roy kapoor in Shimla

फिल्म शूटिंग: बॉलीवुड अभिनेता अनिल और आदित्य रॉय कपूर पहुंचे शिमला

Thu, 10 Mar 2022 02:17 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Mar 2022 02:17 AM IST
सार

 फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अनिल कपूर आठ मार्च को देर शाम शिमला पहुंचे। यहां पर अभिनेता पर्यटन स्थल कुफरी के एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे हैं। इनके साथ अभिनेता आदित्य रॉय कूपर और पूर्व मिस इंडिया सोभिता धुलिपाला भी शिमला पहुंची हैं। 

विज्ञापन
Film shooting: Actors Anil, Aditya Roy kapoor in Shimla
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर व आदित्य रॉय कूपर(फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर शूटिंग के सिलसिले में हिल्सक्वीन शिमला पहुंच गए हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए अनिल आठ मार्च को देर शाम शिमला पहुंचे। यहां पर अभिनेता पर्यटन स्थल कुफरी के एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे हैं। इनके साथ अभिनेता आदित्य रॉय कूपर और पूर्व मिस इंडिया सोभिता धुलिपाला भी शिमला पहुंची हैं। फिल्म की शूटिंग हिल्सक्वीन की वादियों में होगी। कोरोनाकाल के बाद यह पहला मौका है जब कोई बड़े बैनर की फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड स्टार शिमला पहुंचे हैं।

विज्ञापन


संदीप मोदी फिल्म के निदेशक हैं। बुधवार को अभिनेता अनिल कपूर ने होटल के अंदर फिल्म के कुछ दृष्य फिल्माएं। एक शॉट स्वीमिंग पूल में किया गया।  इसमें अभिनेता आदित्य रॉय कूपर भी स्वीमिंग पूल में उतरकर एक्शन में नजर आए। अभिनेत्री सोभिता धुलिपाला ने भी शूटिंग में शामिल हुईं। पूरे दिन होटल में लाइट, कैमरा, एक्शन की गूंज रही। हालांकि इस दौरान प्रशंसक अनिल कूपर और आदित्य रॉय कपूर का दीदार नहीं कर पाए। लाइन प्रोड्यूसर राकेश रावत ने बताया कि मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के तले फिल्म की शूटिंग की जा रही है। 13 मार्च तक  शिमला व आसपास की लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग होगी। इसके बाद मनाली में भी फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशंसक नहीं ले पाए सेल्फी
अभिनेता अनिल कपूर के पूरे कार्यक्रम को गुप्त रखा गया है। अभिनेता के साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी साथ है। इसके अलावा क्रू के करीब 200 लोग शूटिंग की सिलसिले से पहुंचे। होटल के सभी 85 कैमरों में क्रू सदस्य ठहरे हैं। गुप्त कार्यक्रम के चलते प्रशंसकों को सेल्फी नहीं ले पाए। प्रशंसकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अभिनेता के दीदार हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed