{"_id":"636e5b4a011ba642395e66f8","slug":"fight-between-bjp-and-congress-workers-in-rohru-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: रोहड़ू के केलवी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रोहड़ू के केलवी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, मामला दर्ज
Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
सार
डीएसपी रोहडू चमन लाल ने कहा कि केवली गांव में मारपीट के दौरान दो लोगों के सिर में चोटें आई हैं। इस मारपीट में दो गुटों के बीच झड़प हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरथाटा पंचायत के केलवी गांव में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस झड़प में दो लोगों के सिर में गहरी चोट लगी है। तीन अलग-अलग मामले पुलिस थाना जुब्बल में दर्ज किए गए हैं। दोनो गुटों में स्थानीय भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पुलिस थाना जुब्बल में केलवी गांव निवासी कंवर शिकायत में बताया कि जब केलवी गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच मुरल गांव निवासी चिराग और पंचायत के उप प्रधान बलवंत ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की।
विज्ञापन
मारपीट में उसके सिर पर चोटें आई हैं। इसी घटना के दौरान गोपाल सिंह ने पुलिस थाना जुब्बल में शिकायत दर्ज की है कि करीब 6:30 बजे जब वह केलवी गांव पहुंचा तो चिराग, मनमोहन, गोवर्धन, बलवंत, विनोद, भीम ने डंडे से हमला किया। इसी मामले तीसरी शिकायत बरथाटा पंचायत के मुरल गांव निवासी मनमोहन सिंह ने दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार वीरवार शाम करीब 7:30 केवली गांव के पंद्रह से बीस लोग सड़क के किनारे बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बरथाटा गांव निवासी गोपाल सिंह, केलवी गांव के कंवर सिंह, विशाल ने उन पर पथराव किया। पुलिस ने तीनों लोगों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने कहा कि केवली गांव में मारपीट के दौरान दो लोगों के सिर में चोटें आई हैं। इस मारपीट में दो गुटों के बीच झड़प हुई है।
विज्ञापन