{"_id":"619cd9fae7361641d9349346","slug":"fight-between-abvp-and-sfi-karyakarta-in-degree-college-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज सोलन: एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज सोलन: एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
Tue, 23 Nov 2021 10:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:29 PM IST
सार
सोमवार को कॉलेज में एसएफआई व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बैनर फाड़ने व जलाने को लेकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को दोनों संगठन आमने-सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने मारपीट भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोलन डिग्री कॉलेज में झड़प के बाद कार्यकर्ताओं को अलग करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) में मंगलवार को एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दो छात्र संगठनों के बीच यह झड़प बैनर फाड़ने और जलाने को लेकर हुई। दो घंटे तक कॉलेज में नारेबाजी चलती रही। माहौल बिगड़ता देख कॉलेज अनुशासन कमेटी ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस और अध्यापकों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को शांत करवाया।
विज्ञापन
बीते सोमवार को कॉलेज में एसएफआई व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बैनर फाड़ने व जलाने को लेकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को दोनों संगठन आमने-सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने मारपीट भी शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
कॉलेज प्रधानाचार्य नीलम कौशिक ने कहा कि कॉलेज में एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच प्रदर्शन को लेकर बहस हो गई। तनाव भरे माहौल के बीच पुलिस को बुला लिया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को शांत करवाया गया।
विज्ञापन