{"_id":"6421c5121054d424a8021fed","slug":"fierce-kick-fist-between-fruit-vendors-in-lower-bazar-vegetable-market-shimla-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: लोअर बाजार सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: लोअर बाजार सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, जानें पूरा मामला
Mon, 27 Mar 2023 10:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:03 PM IST
सार
शिमला की सब्जी मंडी में सोमवार सुबह फल विक्रेताओं में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। मारपीट की यह घटना थाना सदर के तहत हुई। इस दौरान फल विक्रेता ने एक-दूसरे के सिर पर सब्जियों की खाली ट्रे से हमला किया।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच मारपीट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में सोमवार सुबह फल विक्रेताओं में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। मारपीट की यह घटना थाना सदर के तहत हुई। इस दौरान फल विक्रेता ने एक-दूसरे के सिर पर सब्जियों की खाली ट्रे से हमला किया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और दोनों गुटों के करीब एक दर्जन लोगों को थाने ले गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर घटना हुई।
विज्ञापन
शहर के गंज बाजार सब्जी मंडी में सुबह 8:00 बजे यह घटना पेश आई। फड़ पर फलों की बोली लग रही थी। इस बीच उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के चाचा, भतीजा के बीच घरेलू विवाद को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई। इस बीच दोनों के बचाव में करीब एक दर्जन विक्रेता शामिल हो गए। इस दौरान क्रेट, ईंटें, डंडे और लात-घूंसे एक-दूसरे पर जमकर बरसे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
लोग बोले, महिलाओं के साथ करते है दुर्व्यवहार
खरीददारी करने पहुंचे लायक राम, प्ररेणा, भारती, आकंशा, प्रीतम, अमन और रमेश ने कहा कि कई विक्रेता महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी करते है। उन्होंने प्रशासन से इन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में विवाद, गुस्सा शिमला में फूटा
दरअसल, पिछले दिन सहारनपुर में चाचा और भतीजा के परिवार का घरेलू विवाद हुआ। इसमें एक-दूसरे पर घर का छज्जा बढ़ाने का आरोप लगा है। इसके बाद सोमवार सुबह सब्जी मंडी में दोनों के बीच विवाद का गुस्सा जमकर फूटा। घटना के दौरान कुछ देर के लिए हड़कंप का माहौल बना रहा।
दोबारा घटना हुई तो होगी कार्रवाई: विश्वेश्वर नाथ
बाहरी राज्य के फल विक्रेताओं के बीच घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा सब्जी मंडी का माहौल खराब न हो। अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विश्वेश्वर नाथ, अध्यक्ष सब्जी मंडी, गंज बाजार शिमला