{"_id":"619bb21bf097bb03fb050097","slug":"fertilizer-shortage-in-himachal-pradesh-supply-23-thousand-metric-ton-supply-from-gujarat-and-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जल्द खत्म होगा खाद का संकट, गुजरात और महाराष्ट्र से मंगवाई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जल्द खत्म होगा खाद का संकट, गुजरात और महाराष्ट्र से मंगवाई सप्लाई
Tue, 23 Nov 2021 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:46 AM IST
सार
कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा के किसानों को खाद की आपूर्ति की जा चुकी है। अब शिमला, सिरमौर और किन्नौर के लिए खाद भेजी जाएगी। प्रदेश सरकार गुजरात और महाराष्ट्र की कंपनियों से खाद मंगवाती है।
विज्ञापन
खाद (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जल्द ही खाद का संकट खत्म हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने लाखों किसानों और बागवानों की जरूरत की खाद गुजरात और महाराष्ट्र से मंगवाई है। पहले चरण में तीन किस्म की 23 हजार मीट्रिक टन खाद मंगवाई गई है। इसके अलावा होशियारपुर से भी सप्लाई पहुंच गई है।
विज्ञापन
कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा के किसानों को खाद की आपूर्ति की जा चुकी है। अब शिमला, सिरमौर और किन्नौर के लिए खाद भेजी जाएगी। प्रदेश सरकार गुजरात और महाराष्ट्र की कंपनियों से खाद मंगवाती है। केंद्र सरकार ने इन दोनों राज्यों की कंपनियों को खाद की आपूर्ति के लिए अधिकृत किया है। इस समय बगीचों और खेतों में खाद की जरूरत है ताकि फलों और अन्य फसलों की अच्छी पैदावार ली जा सके।
विज्ञापन
हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त कहते हैं कि खाद बनाने के लिए चीन से कच्चा माल आयात किया जाता रहा है। इस बार कच्चे माल की कमी के कारण खाद का संकट हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र की कंपनियों को खाद का ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही किसानों और बागवानों को खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने मंगवाई इतनी खाद
खाद मीट्रिक टन में
15:15:15 15 हजार
12:32:16 02 हजार
यूरिया 06 हजार