फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fearful of Corona in Himachal canceled fair-festival sports events, instructions issued

हिमाचल में कोरोना के डर से मेले-त्योहार और खेलकूद स्पर्धाएं रद्द, निर्देश जारी

Sat, 14 Mar 2020 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Fearful of Corona in Himachal canceled fair-festival sports events, instructions issued
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना (कोविड-19) वायरस के डर से हिमाचल सरकार ने मेले, त्योहार और सभी तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं रद्द कर दी हैं। धार्मिक आयोजनों में भी भीड़ एकत्रित न होने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 15 अप्रैल वार्षिक समारोहों और कांफ्रेंस करने पर रोक लगा दी है। विदेश टूअर पर रोक के अलावा बाहरी राज्यों में जॉब ट्रेनिंग, इंटरनशिप के लिए गए विद्यार्थियों को भी वापस बुला लिया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि एहतियात के तौर यह फैसला लिया गया है। स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का अभी फैसला नहीं लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी शुक्रवार को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। यूजीसी ने भी उच्च शिक्षण संस्थानों को इस तरह के कार्यक्रम न करने को कहा है
विज्ञापन


 उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल तक किसी भी विद्यार्थी को किसी चैंपियनशिप, टूर्नामेंट, एजूकेशनल टूअर पर भाग नहीं लेने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कोरोना से प्रभावित देशों से बीते 28 दिन में आए छात्रों को 14 दिन तक ऑबजर्वेशन में रखने को कहा है। वार्षिक परीक्षाओं में भाग ले रहे विद्यार्थियों को भी एहतियात बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विभाग का राष्ट्रीय सेमीनार भी स्थगित

विश्वविद्यालय ने विधि विभाग द्वारा 16 मार्च को फ्रीडम ऑफ स्पीच एंड एक्सप्रेशन पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमीनार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। सेमीनार में आने वाले बाहरी प्रदेशों के प्रतिभागियों को भी सूचित कर दिया है।

भंगरोटू मेला भी रद्द
 कोरोना के खौफ का तर्क देकर नेरचौक उपमंडल प्रशासन ने 14 से 17 मार्च तक मनाए जाने वाले जिला स्तरीय भंगरोटू मेला आयोजन से ठीक एक दिन पहले रद्द कर दिया है। प्रशासन ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

मेले को रातोंरात खाली करने के आदेश 

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल में सजे मेले को रातोंरात खाली करने के आदेश प्रशासन ने जारी किए हैं। वायरस को लेकर हिमाचल में जारी एडवाइजरी के बाद पड्डल मैदान में सजा मेला शनिवार को पूरी तरह से बंद रहेगा। पड्डल के सभी गेट आम जनता के लिए बंद रहेंगे।

उधर, सुंदरनगर में 22-28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला और 29 मार्च से दो अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय देवता मेला आयोजन पर भी संकट के बादल छा गए हैं। उधर, नेरचौक उपमंडल प्रशासन ने 14 से 17 मार्च तक मनाए जाने वाले जिला स्तरीय भंगरोटू मेला आयोजन से ठीक एक दिन पहले रद्द कर दिया गया है। 

पहाड़ी सप्ताह, परिसर साक्षात्कार और महा समागम रद्द

कोरोना वायरस के चलते कांगड़ा जिले में कई सरकारी और गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द और स्थगित कर दिए हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग का पहाड़ी सप्ताह तीसरे दिन वीरवार को रद्द किया गया। आईटीआई शाहपुर में 16 मार्च को होने वाले कैंपस इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है। उधर, शाहपुर उपमंडल के चंबी मैदान में इसी महीने प्रस्तावित कुमार स्वामी का दो दिवसीय संत समागम भी स्थगित कर दिया है।

कुमार स्वामी का 581वां महा समागम 21 और 22 मार्च को चंबी मैदान में होना था। नूरपुर में 23 मार्च को शहीदी दिवस पर लगाया जाने वाले महा रक्तदान शिविर भी टाल दिया गया है। उधर, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार काम किया जा रहा है। बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed