फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   father in law and daughter inlaw swept away after fall in beas nala in manali himachal

मनाली: ब्यास नाला में बहने से ससुर की मौत, बहू लापता

Sat, 29 May 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 10:22 PM IST
सार

शनिवार शाम को ससुर और बहू नाले के पार बगीचे से काम निपटाकर घर की ओर आ रहे थे। लेकिन पचलान के साथ लगते ब्यास नाला पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया को जब वह पार कर रहे तो बहू का पैर अचानक फिसल गया और वह नाले में जा गिरी।

विज्ञापन
father in law and daughter inlaw swept away after fall in beas nala in manali himachal
ब्यास नाला में बहे बहू और ससुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते पलचान में एक व्यक्ति की ब्यास नदी में बहने से मौत हो गई है, जबकि एक महिला लापता है। मनाली पुलिस और स्थानीय लोग महिला की तलाश कर रहे हैं। बहने वाले दोनों रिश्ते में ससुर और बहू हैं। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को ससुर और बहू नाले के पार बगीचे से काम निपटाकर घर की ओर आ रहे थे। लेकिन पचलान के साथ लगते ब्यास नाला पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया को जब वह पार कर रहे तो बहू का पैर अचानक फिसल गया और वह नाले में जा गिरी।
विज्ञापन


ससुर ने बहू को बचाने के लिए पीछे से छलांग लगा दी, लेकिन नाले में पानी का बहाव अधिक होने से दोनों बह गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तलाश शुरू की। इस दौरान 67 वर्षीय व्यक्ति पूरे राम पुत्र गंगू राम निवासी रूआड़ पलचान का शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक व्यक्ति आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त हुआ था जबकि इनकी 32 वर्षीय बहू आशा देवी पत्नी गोपाल कृष्ण का अभी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हादसे में बहे ससुर का शव बरामद कर लिया है जबकि बहू की तलाश स्थानीय लोगों के साथ पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed