{"_id":"5df7229a8ebc3e8816337f8d","slug":"fashion-designing-student-committed-suicide-in-chandigarh-hails-from-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत
Mon, 16 Dec 2019 11:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/चंडीगढ़
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-19 स्थित मकान में एक फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने छात्रा को पंखे से उतार जीएमसीएच 32 पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी अस्मिता के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, अस्मिता काफी समय से सेक्टर 19 स्थित पीजी में रहकर सेक्टर-8 में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करती थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन