{"_id":"654c9086b262821a2001a20e","slug":"farmers-get-good-prices-of-peas-130-rupee-per-kg-in-mandi-himachal-pradesh-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीबाड़ी: सेवानिवृत्त फौजी की सोच से घर बैठे किसानों को हो रहा मुनाफा, 130 रुपये बिक रहा मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीबाड़ी: सेवानिवृत्त फौजी की सोच से घर बैठे किसानों को हो रहा मुनाफा, 130 रुपये बिक रहा मटर
Thu, 09 Nov 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:07 PM IST
सार
सेना से सेवानिवृत्त किसान जीत कुमार ने गांव के सभी किसानों को परामर्श दिया कि वे अपना मटर गांव में खोले गए एक स्टोर में लाएं, जहां शाम को खुली बोली लगेगी और किसानों का उत्पाद अच्छे दामों पर बिकेगा।
विज्ञापन
मटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको बेमौसमी मटर के दाम कहीं भी नहीं मिल रहे हैं तो पहुंच जाइए मंडी जिला के कुटाहची गांव। जी हां... मंडी जिला की बल्ह तहसील का कुटाहची गांव एक ऐसा गांव बन गया हैं, जहां बेमौसमी मटर के दाम हिमाचल की किसी भी सब्जी मंडी से अधिक मिल रहे हैं। इस छोटे से गांव में किसानों का बेमौसमी मटर 100 से लेकर 130 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। दूर-दूर से किसान इस गांव में उम्दा दाम मिलने से अपना मटर बेचने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
यह सब गांव में फौज से सेवानिवृत्त फौजी किसान जीत कुमार की सोच से संभव हुआ है। सेना से सेवानिवृत्त किसान जीत कुमार ने गांव के सभी किसानों को परामर्श दिया कि वे अपना मटर गांव में खोले गए एक स्टोर में लाएं, जहां शाम को खुली बोली लगेगी और किसानों का उत्पाद अच्छे दामों पर बिकेगा। जब से यह क्रम शुरू हुआ तो कुटाहची गांव के किसानों के मटर को पूरे हिमाचल में सबसे ज्यादा दाम मिलना शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ छोड़ इस गांव का मटर अब सीधा बंगलुरू निर्यात हो रहा है। यह सब गांव और कुछ स्थानीय व्यापारियों के माध्यम से हो रहा हैं। इससे किसानों को मटर के उम्दा दाम मिल रहे है। सब्जी मंडी में बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले व्यापारियों और आढ़तियों को गांव के फौजी की इस सोच से सबक मिला है।
उधर, कुटाहची गांव के किसानों में हेम सिंह, लीला प्रकाश, हंस राज, पंकज ठाकुर, रितिक ठाकुर, दिनेश कुमार, दीनू, भीम सिंह, भोला राम, राजेश कुमार, हेमराज, अनिल, कश्मीर सिंह, यादविंदर कुमार, शेर सिंह, हिमाचली देवी, कमला देवी, धनी देवी और अन्य गांव वासियों ने बताया कि उन्हें बेमौसमी मटर के उम्दा दाम मिल रहे हैं। वहीं, एपीएमसी के सचिव राघव ने बताया कि किसानों को घर बैठे अगर अपने उत्पाद के उम्दा दाम मिल रहे हैं तो खुशी की बात है। कृषि विषय वाद विशेषज्ञ गोहर राजेश कुमार ने कहा कि यह गांव वासियों के अपने प्रयास हैं जो अन्य किसानों के लिए प्रेरणा देते हैं।
प्रदेश के मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला, कांगड़ा, चंबा और अन्य सब्जी मंडियों में मटर के 80 से लेकर 100 रुपये तक बेमौसमी मटर के दाम मिल रहे हैं। कुटाहची गांव में किसानों को 100 से 130 रुपये तक प्रति किलो मटर के दाम मिल रहे हैं। बिचौलियों और मुनाफाखोरों से किसानों को सुरक्षित रखने के लिए कुटाहची गांव में यह बीड़ा उठाया है। इस क्रम को दो साल का समय हो चला है। किसान घर बैठे मालामाल हो रहे हैं। - जीत कुमार, किसान एवं सेवानिवृत्त सैनिक