फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farmers agitation ends on Baddi-Chandigarh rail line, work begins

Solan News: बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन पर किसानों का आंदोलन खत्म, काम शुरू

Fri, 12 Jan 2024 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

सीपीएस और उपायुक्त के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन चार माह के लिए स्थगित कर दिया है। अगर चार माह तक इसका फैसला नहीं होता है तो चार माह के बाद दोबारा आंदोलन शुरू कर काम रोक दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Farmers agitation ends on Baddi-Chandigarh rail line, work begins
चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

एक समान मुआवजे की मांग को लेकर बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन का काम रोककर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ सीपीएस राम कुमार व उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया है कि 16 जनवरी को सीपीएस राम कुमार के नेतृत्व में प्रभावित किसान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे। सीपीएस और उपायुक्त के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन चार माह के लिए स्थगित कर दिया है। अगर चार माह तक इसका फैसला नहीं होता है तो चार माह के बाद दोबारा आंदोलन शुरू कर काम रोक दिया जाएगा। शनिवार से रेलवे दोबारा अपना कार्य शुरू कर देगा।

विज्ञापन


नंबरदार चरणदास व संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह ने उपायुक्त मनमोहन शर्मा को बताया कि बद्दी के 9 गांतों की जमीन रेलवे लाइन में आई है। उस दौरान जमीन के जो औसत रेट चल रहे थे उसके कहीं कम पैसा किसानों को दिया गया। रेट 2400 रुपये प्रति वर्ग मीटर का था लेकिन उन्हें 900 रुपये दिया गया। सीपीएस राम कुमार ने कहा कि पिछले भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में 90 लाख रुपये बीघा का रेट फाइनल किया था और रेलवे विभाग भी उसे देने को तैयार था लेकिन किसान विरोधी पिछली सरकार ने जानबूझ कर किसानों को सात लाख रुपये बीघा रेट दिया।
विज्ञापन


जो बाजार से भी कहीं ज्यादा कम है। उन्होंने तहसीलदार को भी इसका खाका तैयार करने को कहा है। उन्होंने उपायुक्त को किसानों की मांगों से अवगत कराया है। 16 जनवरी को उनके नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा और एक समान रेट को लेकर उनसे आग्रह किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त सोलन के आश्वासन के बाद किसानों ने दोबारा कार्य शुरू करवा दिया है। बैठक में किसान चरणदास, पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस, बेअंत ठाकुर, पूर्व प्रधान रामेश्वर दास, सिमरनजीत सिंह कुंडलस, बरयाम सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहन, शंकर, संजीव कुमार, समेत दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed