फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farmer working in fields slipped, died due to drowning in river

खेतों में काम करते किसान का पैर फिसला, खड्ड में डूबने से मौत

Tue, 12 May 2020 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Farmer working in fields slipped, died due to drowning in river
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले के नाचन क्षेत्र की स्यांज पंचायत के ग्वाड़ गांव के एक किसान की ज्यूणी खड्ड के समीप खेतों में काम करते हुए पांव फिसलने से खड्ड में डूबने से मौके पर मौत हो गई। इसकी पहचान राम कृष्ण (32) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्वाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम कृष्ण स्यांज गांव के समीप ज्यूणी खड्ड के किनारे खेतों में काम कर रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह खड्ड में डूब गया। स्थानीय लोगों ने जब उसे पानी में देखा तो उसे पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। परिजनों के साथ लोगों ने उसे सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सूरम सिंह ने बताया की पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत खड्ड में डूबने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed