{"_id":"62602cdb81d8b663866b2cd3","slug":"fantasy-cricket-leagues-coffee-house-employee-won-two-crores-by-spending-49-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग: 49 रुपये खर्च कर कॉफी हाउस के कर्मचारी ने जीते दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग: 49 रुपये खर्च कर कॉफी हाउस के कर्मचारी ने जीते दो करोड़
Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
सार
एक युवक के सितारे कुछ इस तरह से बदले कि वह कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। गगरेट के कॉफी हाउस में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के राजेश ने ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग में 49 रुपये लगाकर हाथ आजमाया और दो करोड़ रुपये का पुरस्कार जीत लिया।
विज्ञापन
दो करोड़ जीतने वाले राजेश।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश से रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट आए एक युवक के सितारे कुछ इस तरह से बदले कि वह कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। गगरेट के कॉफी हाउस में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के राजेश ने ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग में 49 रुपये लगाकर हाथ आजमाया और दो करोड़ रुपये का पुरस्कार जीत लिया। राजेश कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के मद्दईपुर का रहने वाला है। वह रोजगार की तलाश में अपने परिजनों के साथ गगरेट में रहता है।
विज्ञापन
यहां उसके परिजन एक निजी उद्योग में काम करते हैं। राजेश कुमार गगरेट-होशियारपुर रोड स्थित कॉफी हाउस में कार्यरत है। राजेश कुमार ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा इनाम जीतेगा। कॉफी हाउस के संचालक सन्नी पुरी और विशाल पुरी ने बताया कि पहले उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि राजेश दो करोड़ रुपये जीत गया है।
विज्ञापन
नोट: इस खबर के माध्यम से अमर उजाला किसी भी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन