फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fancy Number Auction: In Himachal, 0001 number taken for 8 lakhs for a car worth 80 lakhs

Fancy Number Auction: हिमाचल में 80 लाख की कार के लिए आठ लाख में लिया 0001 नंबर

Tue, 12 Dec 2023 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 10:46 AM IST
सार

कारोबारी एलडी शर्मा ने अपनी 80 लाख की कार के लिए 8 लाख रुपये में HP-63F 0001 नंबर ई-ऑक्शन में खरीदा है।

विज्ञापन
Fancy Number Auction: In Himachal, 0001 number taken for 8 lakhs for a car worth 80 lakhs
कारोबारी एलडी शर्मा ने खरीदा 0001 नंबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के रहने वाले गुड़गांव के कारोबारी एलडी शर्मा ने अपनी 80 लाख की कार के लिए 8 लाख रुपये में HP-63F 0001 नंबर ई-ऑक्शन में खरीदा है। एलडी शर्मा डिजिटल मार्केटिंग कंपनी चलाते हैं। इन्हें अपनी गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर लेने का शौक है। एलडी शर्मा के पास उनकी गाड़ियों में 8888, 2222, 0077, 7000 नंबर पहले से मौजूद हैं। अब तक इनके पास 0001 नंबर नहीं था, यह नंबर कहीं मिल भी नहीं रहा था।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार के परिवहन विभाग ने इस नंबर को ई-ऑक्शन के लिए जारी किया तो उन्हें अपनी नई कार के लिए ड्रीम नंबर लेने का मौका मिल गया। मूल रूप से सिरमौर ददाहू के रहने वाले एलडी शर्मा सेना में 6 साल सेवाएं दे चुके हैं। एमबीए करने के बाद यूके चले गए। वहां जिस कंपनी में नौकरी की उसी कंपनी को भारत लेकर आए। शर्मा समाज सेवा में भी हमेशा आगे रहते हैं। अपने गांव के गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठा रहे हैं। कई बच्चे निजी विश्वविद्यालयों से प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं। गांव के कई युवाओं को अपनी कंपनी में भी नौकरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed