फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Famous companies camped in Himachal for apple purchase, will buy crop in gardens

पहली बार सीधे बागवानों से सेब खरीदने पहुंचा वाॅलमार्ट, नामी कंपनियों ने हिमाचल में डाला डेरा

Tue, 14 Jul 2020 09:09 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jul 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Famous companies camped in Himachal for apple purchase, will buy crop in gardens
हिमाचली सेब - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सेब खरीदने के लिए नामी कंपनियां भी बागवानों के पास पहुंच गई हैं। इनमें बिग बास्केट, वाॅलमार्ट, रिलायंस फ्रेश और सफल प्रमुख हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में जाकर फसल का मुआयना शुरू कर दिया है। बागवानों से सिर्फ ए ग्रेड का सेब ही ये कंपनियां खरीदेंगी। बगीचों के नजदीक ही सेब खरीद की जाएगी और बागवानों को तत्काल भुगतान भी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ये नामी कंपनियां मौके पर सेब की क्वालिटी देखकर बगीचों में ही फसल खरीदना चाहती हैं। प्रदेश में पैदा होने वाले अच्छे सेब पर इनकी नजर है। कंपनियां सिर्फ ऊंचाई में पैदा होने वाले सेब की खरीद करेंगी। माना जाता है कि जितनी ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में सेब पैदा होता है, उसकी भंडारण क्षमता भी उतनी ज्यादा होती है। इस कारण कंपनियों की नजर ऊंचाई वाले सेब पर है। कंपनियां अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पैदा होने वाला बढ़िया सेब खरीदेंगी और फसल देखकर ही दाम भी तय होगा। 
विज्ञापन


कंपनियां बागवानों से सिर्फ क्रेट में रखे सेब ही खरीदेंगी। बागवानों से पेटी में रखा सेब खरीदने से परहेज किया जाएगा, क्योंकि कंपनी माल की गुणवत्ता परखने में ज्यादा सिर दर्दी नहीं करना चाहती। कुछ कंपनियों ने अपने सेब खरीद केंद्र खोल दिए हैं और कुछ खोलने में जुटी हैं। इसके अलावा वाल मार्ट जैसे कंपनियां अपने रेफ्रीजरेटर वैन की मदद से अपने सीए स्टोंरों में सेब खरीदकर पहुंचाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं बोर्ड के एमडी

हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि बड़ी कंपनियां हिमाचल में बढ़िया सेब खरीदने के लिए आई हैं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बगीचों में जाकर सेब फसल का सर्वे शुरू कर दिया है।

सेब तैयार होते ही खरीद शुरू हो जाएगी। एपीएमसी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न मंडियों से अभी तक 75 हजार पेटी सेब देश की विभिन्न स्थानों के लिए भेजा जा चुका है। 20 जुलाई के बाद सीजन जोर पकड़ने वाला है। इसके बाद मंडियों में सेब ज्यादा मात्रा में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed