फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Family members create ruckus over youth's death, protest at Majheen Chowk

Kangra News: युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, मझीन चौक पर प्रदर्शन

Thu, 21 Mar 2024 04:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 04:47 PM IST
सार

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की दृष्टि से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Family members create ruckus over youth's death, protest at Majheen Chowk
परिजनों और ग्रामीणों ने मझीन चौक पर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 32 वर्षीय युवक की मौत पर परिजनों ने गुरुवार को खूब  हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने मझीन चौक पर  प्रदर्शन कर  पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस थाना ज्वालामुखी  के अंतर्गत बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की दृष्टि से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल बुधवार को अंब घट्टा-टिहरी सड़क पर खेतों में एक युवक घायल अवस्था में मिला। घायल व्यक्ति की पहचान चमन लाल (32) पुत्र पूर्ण चंद निवासी भटाल सियालकड के  रूप में की गई है। चमन लाल मंगलवार को अंब पठियार में अपने रिश्तेदारों  के घर आया था और रात को वहीं अपने रिश्तेदारों के घर ठहरा हुआ था।

विज्ञापन


बुधवार सुबह वह रिश्तेदार के घर से कुछ दूरी पर लहूलुहान अवस्था में मिला। इस पूरे वाक्य की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। वहीं, गंभीर हालत देखते हुए घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टांडा में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। यह हत्या है या आत्महत्या है, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। ज्वालामुखी के डीएसपी आरपी जसवाल ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं
विज्ञापन

 कहा जा सकता है, क्योंकि व्यक्ति ब्यान देने में असमर्थ था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed