{"_id":"5e73a39c8ebc3e6feb3e8a83","slug":"fake-order-to-implement-section-144-viral-govt-issued-orders-for-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 लागू होने के फर्जी आदेश से हड़कंप, सरकार ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 लागू होने के फर्जी आदेश से हड़कंप, सरकार ने दिए जांच के आदेश
Thu, 19 Mar 2020 10:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
फर्जी आदेश वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के खतरे के बीच गुरुवार देर शाम हिमाचल सरकार की धारा-144 लागू करने की झूठी अधिसूचना से हड़कंप मंच गया। झूठी अधिसूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, सोशल मीडिया अधिसूचना वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी अमित कश्यप ने बताया कि जिसने भी इस तरह की घृणित हरकत की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि झूठी अधिसूचना की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले में प्रदेश सरकार से कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार ने मामले की छानबीन का जिम्मा पुलिस विभाग को सौपा है। सरकार ने पहले ही निर्देश जारी किए हैं कि किसी तरह की अफवाहें न फैलाएं। सरकार के अनुसार मामला संवेदनशील है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन