फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fake non employment certificate police lodges fir in mandi himachal pradesh

Mandi: जाली बेरोजगार प्रमाण पत्र बनाकर हथियाई पटवार सहायक की नौकरी

Fri, 29 Jul 2022 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

आरोपी ने तहसील कार्यालय चच्योट से बेरोजगार प्रमाण पत्र बनवाकर विभाग की आंखों में धूल झोंक कर करीब 20 महीने तक पटवारी सहायक के पद पर नौकरी की। अब वर्तमान में दूसरी जगह नौकरी कर रहा है।

विज्ञापन
fake non employment certificate police lodges fir in mandi himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोहर थाना में एक जाली बेरोजगार प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक शिकायत पर 420 का मामला दर्ज किया है। मामले में जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, वह उस नौकरी को छोड़कर दूसरी जगह भी नौकरी लग गया है। यह मामला करीब 20 माह बाद उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार झाबे राम पुत्र डागु राम गांव दलीकर मौवीसेरी तहसील चच्योट जिला मंडी ने गोहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि टिकरी निवासी ने पटवार खाना मौवीसेरी के सहायक पद के लिए बेरोजगार प्रमाण पत्र तहसील गोहर से जाली बनवाकर नौकरी हासिल की है।

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि इसका साक्षात्कार 20 अक्तूबर, 2020 को एसडीएम गोहर के कार्यालय में हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी का भाई पटवारी के पद पर नौकरी कर रहा है। धोखे से उसने बेरोजगार प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय चच्योट से बनवाकर विभाग की आंखों में धूल झोंक कर करीब 20 महीने तक मौवीसेरी में पटवारी सहायक के पद पर नौकरी की। अब वर्तमान में दूसरी जगह नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में मामला उपायुक्त मंडी और विजिलेंस के पास भी जांच के लिए पहुंचा है। तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि उनके कार्यकाल से पूर्व यह प्रमाण पत्र बना है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही है। उधर, मामला दर्ज होने की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed