{"_id":"632dd1902e796821bd0779f0","slug":"fake-drug-company-caught-in-baddi-drug-controller-department-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake Drug Company: बद्दी में पकड़ी नकली दवा बनाने वाली कंपनी, ड्रग नियंत्रक विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake Drug Company: बद्दी में पकड़ी नकली दवा बनाने वाली कंपनी, ड्रग नियंत्रक विभाग ने की कार्रवाई
Fri, 23 Sep 2022 09:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:09 PM IST
सार
राज्य ड्रग नियंत्रक विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कंपनी को सीज कर दिया। कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
फर्जी दवाइयां बनाने वाली कंपनी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बद्दी के थाना गांव स्थित एक कंपनी में भारी मात्रा में नकली दवाएं पकड़ी गई हैं। कंपनी प्रबंधक के पास खाद्य लाइसेंस था, लेकिन यह अन्य नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी दवाइयां बना रहे थे। राज्य ड्रग नियंत्रक विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कंपनी को सीज कर दिया। कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत को सूचित कर दिया गया है। बद्दी में एक माह के भीतर नकली दवाएं बनाने का यह दूसरा मामला पकड़ा है। इससे पहले भी बद्दी में एक नकली दवा बनाने वाली कंपनी पकड़ी थी, जिस पर मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विभाग के औषधि निरीक्षक लवली ठाकुर ने इस संबंध में राज्य औषधि नियंत्रक नवनीत मारवाह को सूचित किया। राज्य औषधि नियंत्रक ने तुरंत एक टीम गठित की। गुरुवार रात को पुलिस और गवाहों के साथ दवा निरीक्षक की टीम ने मैसर्स एक्लिम फॉर्म्युलेशन परिसर पर छापा मारा। उस समय फर्म का मालिक गिरिराज तोमर परिसर में मौजूद नहीं था, जबकि वहां पर दस कर्मचारी काम कर रहे थे। मालिक को इसकी सूचना दी गई मगर वह नहीं आया। इसलिए परिसर में कार्यकर्ताओं, गवाहों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पाया गया कि फर्म के पास एफएसएसएआई की ओर से जारी खाद्य लाइसेंस है और उसके पास कोई दवा निर्माण का लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान टीम ने फर्म के परिसर में एलोपैथिक दवाएं बरामद कीं। इसमें ग्लेनमार्क कंपनी की टेलमा एच की 301 टेबलेट, बेच नंबर प्रिंट करने के ग्लेनमार्क कंपनी की रबर स्टीरियो 28 नंबर, टेलमा एच टेबलेट की पैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रिंटेड फॉयल, टेलमा एच टेबलेट की पैकिंग के दौरान खाली स्ट्रिप और स्कैप, दवा निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन पाई गई, इसे मौके पर सीज कर दिया गया। इसके अलावा टेलमा एच टेबलेट के सैंपल भी लिए गए। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि बरामद दवाओं, मुद्रित पैकिंग सामग्री, रबर स्टीरियो और स्क्रैप को परिसर से जब्त किया गया। नकली दवाओं के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली सभी मशीनरी और उपकरणों को जब्त करना संभव नहीं था, इसलिए परिसर को श्रमिकों, गवाहों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सील कर दिया गया था। कार्रवाई पूरी रात जारी रही और शुक्रवार सुबह नौ बजे के आसपास पूरी हुई।
विज्ञापन