फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake Degree Case Manav Bharti University Assistant Registrar arrested by SIT in Solan Himachal

फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती विवि का असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Fake Degree Case Manav Bharti University Assistant Registrar arrested by SIT in Solan Himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

फर्जी डिग्री मामले में पुलिस ने मानव भारती विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मनीष गोयल मोहाली का रहने वाला है। पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी को विवि परिसर से गिरफ्तार किया है। फर्जी डिग्री मामले के खुलासा होने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है, जबकि विवि के मालिक फरार चल रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जल्द दूसरे राज्यों में उनके ठिकानों पर दबिश दे सकती है।

विज्ञापन


 सोमवार को आईजी आसिफ जलाल सोलन पहुंचे और यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ फर्जी डिग्री प्रकरण से जुड़े पहलुओं और अब तक इकट्ठा किए सुबूतों पर चर्चा की। इससे पहले पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव खुद विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने बरामद दस्तावेजों की पड़ताल की। मामले की जांच के लिए एसपी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने विवि से अभी तक डिग्रियां, हाजिरी रजिस्टर, फीस भुगतान संबंधित दस्तावेज, बिना चेक की उत्तर पुस्तिकाएं कब्जे में ली हैं। अब पुलिस इन सभी दस्तावेजों का आपस में मिलान कर रही है।  

विज्ञापन

एपी गोयल विवि पर भी कसेगा शिकंजा 

 मानवी भारती विवि पर कार्रवाई के बाद पुलिस अब एपी गोयल विवि पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। मानवी भारती विवि के अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को एपी गोयल विवि में भी दिनभर चर्चा का माहौल गर्म रहा। बताया जा रहा है कि विवि रिकार्ड तैयार करने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों विवि पर फर्जी डिग्रियां बांटने के आरोप हैं।

सूत्रों की मानें तो आरोप है कि मानव भारती में भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारी फर्जी डिग्री बांटने में संलिप्त रहे हैं। उधर, साउथ रेंज के आईजी आसिफ जलाल ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मानव भारती विवि में फर्जी डिग्रियां बांटने के आरोप की जांच के बारे में पुलिस अफसरों के साथ बैठक हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed