{"_id":"5e57d3218ebc3ef3f337c5b3","slug":"fake-degree-case-in-himachal-assembly-the-minister-said-will-not-be-spared-guilty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजा फर्जी डिग्री मामला, मंत्री बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजा फर्जी डिग्री मामला, मंत्री बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
Thu, 27 Feb 2020 08:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्रियां बेचने के आरोप का मामला गुरुवार को विधानसभा में गूंजा। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मामला उठाते हुए सरकार को कार्यप्रणाली पर घेरा। इस पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जितना हौवा बनाया गया, उतना बड़ा मामला नहीं है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और पुलिस एपीजी विश्वविद्यालय शिमला और मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल में बीते कुछ दिनों से फर्जी डिग्री का मामला सुर्खियों में है। भाजपा से संबंध रखने वाले और अन्य छात्र संगठनों ने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की तालाबंदी तक कर दी है। प्रदेश भर में इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले को लेकर देश भर में हिमाचल की बदनामी हो रही है। निजी विश्वविद्यालयों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। विद्यार्थियों की डिग्रियों पर सवालिया निशान लग रहे हैं। शिक्षा मंत्री की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
ऐसे में कांग्रेस को मामला उठाना पड़ रहा है। इस पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि यूजीसी को अज्ञात शिकायत हुई है। शिकायत में देश भर के 18 निजी विश्वविद्यालयों पर आरोप लगे हैं। इनमें हिमाचल के दो निजी विवि हैं। केंद्रीय विजिलेंस कमीशन के अनुसार बिना नाम की शिकायत पर जांच नहीं होती है। इसके बावजूद यूजीसी से आए पत्र को प्रधान सचिव शिक्षा ने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को भेजा है।
विज्ञापन