फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree case: A degree of Manav Bharati University was sold for two and a half lakhs

जांच टीम को मिले 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने के सुबूत, ढाई लाख में होता था सौदा

Wed, 23 Dec 2020 10:49 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Dec 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Fake degree case: A degree of Manav Bharati University was sold for two and a half lakhs
डिग्री मामला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मानव भारती विवि की फर्जी डिग्री मामले की जांच में जुटी हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त एसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात सामने आई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फर्जी डिग्रियों की संख्या लाखों में है। यह भी खुलासा हुआ है कि प्रबंधन व तकनीकी विषयों से जुड़ी डिग्रियों को एक लाख से ढाई लाख रुपये तक में बेचा गया है। जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हाथ लगे हैं, उनमें इन डिग्रियों के बेचे जाने से संबंधित जरूरी जानकारी मिली है। जम्मू से गिरफ्तार एजेंट मनु जम्वाल ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। अब दूसरे राज्यों में एजेंटों की तलाश तेज हो गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन विभिन्न राज्यों में फैले एजेंटों के नेटवर्क की मदद से डिग्रियों का सौदा करते थे। डिग्री खरीदकर लाने वाले एजेंटों को मोटा कमीशन मिलता था। सूत्रों के अनुसार मनु से अब तक हुई पूछताछ में पता चला है कि विश्वविद्यालय से जिस रेट पर जो डिग्री मिलनी होती थी, उससे कुछ ज्यादा रुपये में वह सौदा होता था।
विज्ञापन


पैसे के लेनदेन पर फोकस
जांच टीम को जानकारी मिली है कि ज्यादातर पैसा कैश लिया जाता था। एजेंट कैश के साथ जरूरी दस्तावेज मुहैया कराते थे और उसके आधार पर ही विश्वविद्यालय डिग्री तैयार करता था। जांच की जा रही है कि जिन्होंने फर्जी डिग्रियां खरीदीं, उन्हें कहां-कहां लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक की जांच में जो डाटा मिला है, उससे बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियां बेचने की बात की पुष्टि हो रही है। कुल कितनी फर्जी डिग्रियां बेची गईं, इसके बारे में जांच पूरी होने पर ही कहा जा सकेगा।-एन वेणुगोपाल, एडीजी सीआईडी व एसआईटी प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed